फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर तहसील में लगा पानी, आवागमन में बढ़ी परेशानी; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Mon, 13 Jul 2026 02:40 PM IST

सदर तहसील में बरसात का पानी लगा हुआ है। स्थिति यह है कि जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने काफी फरियादियों, वादकारियों एवं अधिवक्ताओं को परेशानी का सामना पड़ रहा है। खासकर तहसीलदार कार्यालय व न्यायालय के पास पानी लगने से आवागमन में दिक्कत उठानी पड़ रही है। सदर तहसील परिसर में दूर-दराज इलाकों से प्रतिदिन लोग विभिन्न कार्यों से आवागमन करते हैं। ऐसे में परिसर में बारिश का पानी लगने से कीचड़ के चलते फिसन बढ़ गई है। तहसीलदार कार्यालय के सामने पानी लगने से परेशानी उठानी पड़ रही है। अधिवक्ता साधन चक्रवर्ती ने बताया कि बताया कि निकासी की व्यवस्था बेहतर न होने से बारिश का पानी लग जाता है। ऐसे में तहसीलदार और नायब तहसीलदार न्यायालय में जाने में वादकारियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। कम से कम पानी निकासी की व्यवस्था समुचित होनी चाहिए, जिससे दिक्कत का सामना न करना पड़े।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें