करंडा थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को रविवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई। उसे उपचार के लिए सीएचसी करंडा में भर्ती कराया गया है। आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद हुई है।