शहर कोतवाली क्षेत्र के नखास तिराहे पर सीवरेज चैंबर में उतरे मजदूर बलरामपुर जनपद के हरैया थाना के भक्ता गांव निवासी प्रहलाद (19) की मौत हो गई। उसे बचाने में होल में उतरे सरायगली निवासी वसीम (35) की मौत हो गई। घटना बुधवार को दोपहर 12 बजे हुई। जिसके बाद मौके पर अफरा- तफरी मच गई। सीआरओ आयुष चौधरी और एएसपी सिटी ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद ने हादसे को लेकर जानकारी दी।