गाजीपुर जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सैदपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दासू वनवासी हत्याकांड में वांछित और 25-25 हजार रुपये के इनामी दो अभियुक्तों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। दोनों अभियुक्तों के कब्जे से अवैध तमंचे और कारतूस बरामद किए गए हैं।