गाजीपुर के जमानियां सर्किल के सुहवल थाना क्षेत्र स्थित वीर अब्दुल हमीद सेतु से गंगा नदी में गिरे ट्रैक्टर हादसे में लापता दोनों युवकों के शव रविवार को तीसरे दिन बरामद कर लिए गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि बीते शुक्रवार की देर शाम हमीद सेतु पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर करीब 15 फीट लंबी रेलिंग तोड़ते हुए गंगा में समा गया था।