फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने परेड की सलामी ली, डायल-112 वाहनों का किया निरीक्षण;video

गाजीपुर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ली। उन्होंने परेड का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अनुशासन एवं एकरूपता बनाए रखने के निर्देश दिए। परेड के बाद एसपी ने पुलिस लाइन परिसर में थानों से आई डायल-112 वाहनों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान वाहनों की स्थिति, उपकरणों और संचालन व्यवस्था का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने डायल-112 कंट्रोल रूम और जीडी कार्यालय का भी निरीक्षण किया। साप्ताहिक अर्दली रूम के दौरान विभिन्न अभिलेखों और रजिस्टरों की जांच कर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यप्रणाली में सुधार और अभिलेखों के नियमित रखरखाव के निर्देश दिए। एसपी ने पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी और अनुशासित बनाए रखने पर जोर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें