फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने पेंशनरों की समस्याएं सुनीं, निस्तारण के दिए निर्देश

गाजीपुर जिले में पुलिस लाइन सभागार में शुक्रवार को पुलिस पेंशनरों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक ने की। इस दौरान पेंशनरों की कार्यकारिणी समिति का गठन कराया गया, जिसमें पेंशनरों ने स्वयं अपने प्रतिनिधियों का चयन किया। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने पेंशनरों से उनकी समस्याओं और लंबित मामलों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही पेंशनरों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), पुलिस पेंशनर्स के सदस्य तथा अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें