फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न मांगों को लेकर सपा लोहिया वाहिनी की पदयात्रा, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Avinash Anand Updated Thu, 29 Jan 2026 03:55 PM IST

गाजीपुर जिले में जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं और विभिन्न मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी की लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश विद्यार्थी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली। पदयात्रा परजीपाह चट्टी से शुरू होकर तहसील परिसर में समाप्त हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी लोकेश कुमार को सौंपा गया। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश विद्यार्थी (एडवोकेट) ने कहा कि क्षेत्र के किसान, मजदूर और नौजवान महंगाई, बेरोजगारी और संसाधनों की कमी से परेशान हैं। धान कटाई के दौरान हुई बारिश से फसल को नुकसान पहुंचा, वहीं सहकारी समितियों द्वारा नमी के नाम पर अतिरिक्त वजन काटे जाने से किसान मजबूरन बिचौलियों को कम दाम पर उपज बेच रहे हैं। उन्होंने मांग की कि मनरेगा (जी-राम-जी) के तहत मजदूरी बढ़ाकर 500 रुपये और राजमिस्त्री की मजदूरी 750 रुपये प्रतिदिन की जाए। साथ ही सभी विभागों में नियमित भर्तियां निकाली जाएं और स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर की जाए। ज्ञापन में कासिमाबाद-रसड़ा मार्ग चौड़ीकरण में उचित मुआवजा, राजकीय महाविद्यालय, नर्सिंग व पॉलिटेक्निक कॉलेज की स्थापना, कासिमाबाद को नगर पंचायत या नगर पालिका का दर्जा देने, ग्रामीण सड़कों की मरम्मत, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों व उपकरणों की व्यवस्था, मिनी स्टेडियम, बस अड्डा, बिजली बिल में मनमानी वसूली पर रोक, स्मार्ट मीटर हटाने, तहसील भवन निर्माण तथा बरौड़ा कताई मिल को कौड़ियों के दाम बेचे जाने की जांच समेत कुल 15 प्रमुख मांगें शामिल रहीं। पदयात्रा और ज्ञापन सौंपने के दौरान जय हिंद यादव, रामकृत यादव, आशा यादव, अनिल यादव, हरिंदर यादव, ओम यादव, महफूज, विवेक यादव, गोलू यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें