फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ को 3-0 से आसानी से हराकर पखनपुरा सेमीफाइनल में पहुंचा, VIDEO

सुहवल गांव स्थित इंटर कॉलेज के मैदान पर आज़ाद स्पोर्टिंग क्लब की ओर से 55वीं अन्तर्राज्यीय गणेश राय एवं प्रभुनारायण राय मेमोरियल पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित है। पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रविवार की शाम पखनपुरा ने मऊ को 3-0 से आसानी से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। 28वें मिनट में पखनपुरा के खिलाड़ी ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। मध्यांतर तक पखनपुरा ने इस बढ़त को बनाए रखा। मध्यांतर के बाद 67वें मिनट में पखनपुरा ने एक और गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। पिछड़ने के बाद मऊ ने वापसी की पूरी कोशिश की लेकिन उसे सफलता नहीं मिल सकी। अंतिम क्षणों में पखनपुरा के खिलाड़ी ने एक और शानदार गोल कर 3-0 की निर्णायक बढ़त हासिल कर ली। मैच समाप्त होने पर पखनपुरा ने सेमीफाइनल में जगह बना ली। मैच में बृजेश मिश्रा ने निर्णायक तथा सुरेंद्रनाथ राय ने कमेंट्रेटर की भूमिका निभाई। इस अवसर पर प्रफुल्लचंद्र राय, हेमेंद्र, राजू राय, रजनीश, शीबू राय, मोती, गोलू शुक्ला, राहुल खरवार, आशुतोष राय, जब्बार खान, भोलू, गुड्डू यादव आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें