वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने संस्कृत विद्यार्थियों के बैंक खाते में छात्रवृत्ति की धनराशि भेजी। इसी क्रम में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में रविवार को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लाइव देखा व सुना गया। जिले में संस्कृत के 938 विद्यार्थियों के बैंक खाते में 826200 लाख रुपये छात्रवृत्ति की धनराशि स्थानांतरित की गई है। सीडीओ संतोष कुमार वैश्य की ओर से 10 छात्रों को छात्रवृत्ति का डेमो चेक दिया गया। साथ ही खेलकूद में मंडल व राज्यस्तर पर प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को ट्रैकशूट वितरित किया गया।