बांदा जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे, पूर्व विधायक और माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की बीती रात अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट किया गया। इसकी सूचना गाजीपुर में उसके पैतृक आवास पर बड़े भाई अफजाल अंसारी को मोहम्मदाबाद थाने की पुलिस ने रेडियो संदेश के माध्यम से सुबह 4:00 बजे भोर में दी। इसके बाद अफजाल अंसारी और परिवार के अन्य सदस्य बाई रोड बांदा के लिए रवाना हो गए।