जखनिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में हनुमान मंदिर के पास कुछ छोटे लड़कों ने कूड़े में आग लगा कर भाग निकले। तेज धुआं व आग की लपट से पास में खड़ी एंबुलेंस में आग लगी। जिसकी जानकारी चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर योगेंद्र यादव को मिलते ही इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को देने के साथ ही अपने कर्मचारियों के साथ बाल्टी से पानी, मिट्टी डालकर आग को नियंत्रित किया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचकर आग को बुझाया।