फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री ओमप्रकाश राजभर बोले- 2027 में गठबंधन की जीत के लिए मिलकर करें काम

सुभाष गुप्ता Updated Fri, 17 Jul 2026 08:54 PM IST

गाजीपुर जिले के कासिमाबाद ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर की मौजूदगी में भाजपा और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के संयुक्त एनडीए सरकार के जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बैठक में दोनों दलों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से समन्वय बनाकर 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया गया। कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा-सुभासपा गठबंधन सरकार ने विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम का उद्देश्य दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना है, ताकि 2027 के विधानसभा चुनाव में गठबंधन को सफलता मिल सके। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि भाजपा और सुभासपा के कार्यकर्ता मिलकर गठबंधन धर्म का पालन करते हुए प्रदेश में दोबारा एनडीए सरकार बनाने के लिए कार्य करें। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने तथा संचालन जिला मंत्री मयंक राय ने किया। इस दौरान अभिनव सिन्हा, सुरेंद्र राजभर, विष्णु प्रताप सिंह, शिवशंकर गुप्ता, सचिन कन्नौजिया, धर्मेंद्र राय, अखिलेश राय, श्यामराज तिवारी, शुभांशु मिश्रा, मनोज राजभर, धनंजय ओझा, विपिन बिहारी सिंह, प्रफुल्ल सिंह, नितिश उपाध्याय सहित दोनों दलों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें