शासन के निर्देशानुसार मेगा विद्युत बिल समाधान शिविर का अंतिम दिनों का निरीक्षण एमडी पूर्वांचल शंभू कुमार ने किया, जिसमें विद्युत वितरण खण्ड प्रथम जंगीपुर लाल दरवाजा में कैंप में आए उपभोक्ताओं की समस्या सुनी एवं विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस मेगा कैंप में शत-प्रतिशत समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने का आदेश दिया। वहीं, कैंप के निरीक्षण के बाद वर्कशॉप रौजा पर भी जले ट्रांसफार्मरों की समीक्षा की गई। रिपेयर हो रहे ट्रांसफार्मरों की विस्तारपूर्वक जानकारियां ली। वर्कशॉप के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए बताया कि जिस भी क्षेत्र से जले ट्रांसफार्मरों की शिकायत आ रही है, उसको प्राथमिकता के आधार पर टोल फ्री नंबर 1912 के माध्यम से त्वरित निस्तारण करते हुए समय रहते ट्रांसफार्मर लगाए जाएं, क्योंकि यह सीजन किसानों के लिए अहम है। वे अपने खेतों में धान की सिंचाई के लिए बिजली पर भी निर्भर हैं।