जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा की मौजूदगी में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की समन्वय बैठक हुई। बैठक में कानून-व्यवस्था की स्थिति, विकास कार्यों की प्रगति और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने विभागवार कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी योजनाएं प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरी कराई जाएं। पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पुलिस अधिकारी अपने क्षेत्रों में सतर्कता बनाए रखें और अवैध गतिविधियों तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण करें। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, अपर पुलिस अधीक्षक शहर राकेश मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार, सभी उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी समेत संबंधित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।