फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव समापन, VIDEO

गाजीपुर के जिला प्रशासन/ जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के तत्वावधान में शुक्रवार को आडिटोरियम हॉल विकास भवन में काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव समापन कार्यक्रम आयोजित किया। काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक जखनिया बेदी राम ने जनपद के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी/ शहीदो के आत्रितों को अंग व़स्त्रम एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम से पूर्व काकोरी ट्रेन एक्शन कार्यक्रम का माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण एलईडी के माध्यम से देखा व सुना गया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा काकोरी ट्रेन एक्शन संबंधी प्रदर्शनी लगाई गई। काकोरी एक्शन का वास्तविक फोटो, काकोरी ट्रेन एक्शन से जुड़े तथ्यों एवं क्रांतिकारियों से जुड़ी जानकारी का अतिथियों एवं आगंतुकों ने अवलोकन किया। इस दौरान विद्यार्थियों को प्रदर्शनी के माध्यम से काकोरी ट्रेन एक्शन के विषय में विस्तार से बताया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें