फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गाजीपुर में मुठभेड़ में अंतरराज्यीय असलहा तस्कर घायल, साथी गिरफ्तार

गाजीपुर जिले के गहमर पुलिस ने मंगलवार देर रात मुठभेड़ में एक शातिर अंतरराज्यीय असलहा तस्कर व लूट के आरोपी को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी भी कुछ दूरी पर पकड़ लिया गया। घायल आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, बिना नंबर की अपाचे बाइक और नकदी बरामद हुई है। क्षेत्राधिकारी जमानियां अनिल कुमार ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक नंद कुमार तिवारी व चौकी प्रभारी कामाख्या रोहित कुमार द्विवेदी अपनी टीम के साथ भटपुरवा मारुफ की बाग-रेवतीपुर मार्ग पर वाहन चेकिंग व गश्त कर रहे थे। इसी दौरान गहमर की ओर से बिना नंबर की अपाचे बाइक पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे, लेकिन बाइक फिसलकर गिर गई। इसके बाद एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों को आत्मसमर्पण के लिए कई बार चेतावनी दी, लेकिन फायरिंग जारी रहने पर आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की गई। इसमें सौरभ सिंह (20) निवासी गहमर के बाएं पैर में गोली लग गई। वहीं उसका साथी मुकेश कुशवाहा (22) निवासी गहमर भागने लगा, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें