गाजीपुर शहर कोतवाली के फुल्लनपुर फत्तेहपुर सिंकदर स्थित एक होटल के बाहर संचालक विनीत राय (26) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। तीन बाइक सवार हमलावरों ने शुक्रवार की रात करीब 11 बजे वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद हत्यारोपी मौके से भाग गए। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष पिता आलोक राय डब्लू की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इधर, शनिवार की सुबह वाराणसी जोन के एडीजी पियूष मोर्डिया और एसपी डॉ. ईरज राजा ने घटना स्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी।