गाजीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के ऊचौरी मलहिया बागीचे में चिलौनाकला रामपुर गांव के अनुराग सिंह और अमन चौहान की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। देर रात पोस्टमार्टम के बाद दोनों युवकों का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। घटना के दूसरे दिन शनिवार को पहुंचे अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवनीश सिंह ने शवों का अंतिम संस्कार करने से रोक दिया। साथ ही मौके पर डीएम को बुलाने की मांग पर अड़ गए।