फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: डीएम के निर्देश पर हटवाया अतिक्रमण, भारी पुलिस फोर्स रही मौजूद

गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के नसीरपुर कोडरी गांव में दस पूर्व ग्राम पंचायत द्वारा निर्मित खड़ंजे पर अतिक्रमण कर खड़ी की गई दीवार एवं झोपड़ी आदि बनाकर रास्ता बाधित कर दिया गया था। डीएम अनुपम शुक्ला के निर्देश पर एक सप्ताह पूर्व तहसीलदार कौशल चौरसिया के नेतृत्व में पहुंची राजस्व एवं पुलिस टीम को विरोध के कारण बिना अतिक्रमण हटाए लौटना पड़ा था। शुक्रवार को कासिमाबाद तहसीलदार कौशल चौरसिया एवं सीओ अनुभव राजर्षि के नेतृत्व में चार थानों की पुलिस एवं राजस्व टीम ने जेसीबी मशीन द्वारा करीब दो घंटे में अतिक्रमण हटवाया। कासिमाबाद तहसीलदार कौशल चौरसिया ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सार्वजनिक रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराकर आवागमन चालू कराया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें