फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवक्ता प्रारंभिक परीक्षा की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा; VIDEO

14 जून को प्रस्तावित प्रवक्ता प्रारंभिक परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शनिवार को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने संयुक्त रूप से परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने थाना नोनहरा क्षेत्र स्थित खालिसपुर इंटर कॉलेज पहुंचकर परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, सीटिंग प्लान, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने और अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कहा कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और सुरक्षा के साथ संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील बिंदुओं पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें