गाजीपुर शहर के पुलिस लाइन स्थित सभागार में सोमवार की देर शाम अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित हुई। इस मौके पर डीआईजी वैभव कृष्ण ने महिला संबंधी अपराधों, टॉप-10, गुंडा, माफियाओं, शराब तस्कर, गो-तस्कर तथा अन्य किस्म के अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के लिए सभी को निर्देशित किया। साथ ही सुरक्षा व साक्ष्य-संकलन की दृष्टि से कैमरों को लगवाने एवं उनको लिंक करने, कंट्रोल रूम स्थापित करना, पुलिस बीट प्रणाली के सुदृढ़ीकरण, आईजीआरएस, ऑपरेशन दृष्टि व त्रिनेत्र आदि की समीक्षा कर सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस अवसर पर एसपर डॉ. ईरज राजा, अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. राकेश मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल सोनकर, सीओ सिटी शेखर सेंगर सहित अन्य पुलिस अधिकारी व थानाध्यक्ष व प्रभारी निरीक्षक मौजूद थे।