गाजीपुर के करंडा थाना क्षेत्र के दीनापुर गांव के सिवान स्थित धान की खेत में रविवार को एक किसान की हत्या कर फेंका शव मिला। जबकि साइकिल घटना स्थल से कुछ दूरी दीनापुर-तुलसीपुर मार्ग पर मिली। मृतक गेहूं का बीज लेने के लिए शनिवार की शाम घर से निकले थे, लेकिन वापस घर नहीं लौटे। पुत्र की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्जकर विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।