गाजीपुर जिले की जमानिया पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार की रात नहर पुलिया दिलाचवर मोड़ के पास मुठभेड़ में गो- तस्कर सभाजीत उर्फ शालू यादव को गिरफ्तार कर लिया। तस्कर के दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। तलाशी लेने पर एक तमंचा, एक खोखा, दो कारतूस और बिना नंबर प्लेट की एक बाइक बरामद की गई।