गाजीपुर में कांग्रेस ने बुधवार को विभिन्न जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने नारेबाजी की, सड़क पर लेटकर विरोध जताया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका। बाद में जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन प्रेषितकर विभिन्न मांगें उठाईं। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील राम और शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने किया। ज्ञापन में दिल्ली में छात्रों पर कथित कार्रवाई, विपक्ष के नेताओं की गिरफ्तारी, किसानों को डीएपी खाद की कमी, स्मार्ट मीटर व्यवस्था और अन्य जनहित के मुद्दे उठाए गए।