फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गाजीपुर में नौकरी के नाम ठगी का मामला, कोचिंग संचालक समेत पांच पर मुकदमा दर्ज

कूटरचित तरीके से फर्जी परिचय पत्र देने व नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी करके करीब 15 लाख रुपये व 10 लाख रुपये की भूमि लेने वाले गिरोह के कोचिंग संचालक सहित पांच सदस्यों के खिलाफ रेवतीपुर पुलिस ने बुधवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। नगदिलपुर निवारी विदेशी चौधारी ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि कूटरचित तरीके से फर्जी परिचय पत्र और बिहार में नौकरी देने के नाम पर धोखाधड़ी करके करीब 15 लाख रुपये और 10 लाख रुपये की जमीन आरोपियों ने ले लिया। मांगने पर वापस करने से इंकार कर रहे है और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने ऊॅं श्री बक्शू बाबा एकेडमी नगदिलपुर संचालक विनोद कुमार गुप्ता, विपिन यादव निवासी नगदिलपुर, नेहा, साक्षी और नीतू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में एसपी ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि बिहार सरकार में नौकरी दिलाने के नाम पर एकेडमी संचालक विनोद कुमार गुप्ता और उसके सदस्यों ने ठगी की है। पीड़ित विदेशी चौधरी की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें