फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा पर हमला करने के आरोप में 13 के खिलाफ केस, छह गिरफ्तार, VIDEO

गाजीपुर के नोनहरा थाना क्षेत्र के रसूलपुर में कांवड़ा यात्रा के दौरान हमला किए जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दिया है। 13 नामजद, 30-40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद मंगलवार को छह आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। भाला निवासी नीरज सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया। 20 जुलाई की छह बजे शाम ग्रामीणों के साथ सावन माह में कांवड यात्रा निकाला था। रसूलपुर हबीबूल्ला चट्टी पर लगे सरकारी खंभे पर कांवड़िए अपना परंपरागत झंडा लगा रहे थे। बताया जा रहा है कि इस खंभे पर पहले हरे रंग का झंडा लगा लगाया गया था, जिसे उतार दिया गया था। आरोप है कि इसी समय रसूलपुर हबीबूल्ला के रहने वाले नसीम, चांद मोहम्मद, सरताज, शेख मोहम्मद, शेर मोहम्मद, मोसीन रज्जा, अकबर अली, मोहम्मद वैश, बरकत अली, दानिश अंसारी, शाजिद, अबरार, खुर्शिद और 30 से 40 अन्य लोग अपने हाथ में लाठी भाला गडासा बलम लेकर आ गए। आरोप है कि गाली देते हुए हमला कर दिए। घटना के चलते अफरा तफरी मच गई। कांवड़ यात्रा में शामिल भाला निवासी देवली बेहोश हो गई थी। मामले में मो. वैश,अकबर अली मोहसीन रज्जा, दानिश अंसारी, खुर्शीद और बरकत अली को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी थानाध्यक्ष वेंकेटेश तिवारी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज है। अलग-अलग स्थानों से 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें