विश्व एड्स दिवस पर मंगलवार को नगर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की ओर से विविध कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय में जहां प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। वहीं जागरूकता रैली निकाली गई। हस्ताक्षर अभियान के बाद सीएमओ कार्यालय सभागार में गोष्ठी भी हुई। सीएमओ डा. एसके पांडेय ने संदेश दिया गया कि जागरूकता और जानकारी ही एचआईवी से ही बचा जा सकता है। कहा कि जनपद में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। गांव में सभा लगाकर लोगों को जागरूक करने का काम चल रहा है। इसके पूर्व विद्यालय में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तीन छात्रों ने स्लोगन एवं तीन छात्राें ने पोस्ट व पेंटिंग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेडिकल कॉलेज के ओपीडी ब्लाक के पास से सीएमओ ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इसके बाद सीएमओ ने हस्ताक्षर कर अभियान का शुभारंभ किया। सीएमओ कार्यालय सभागार में गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने एड्स से बचाव और जागरूकता की जानकारी दी गई।