फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली में 1241 और दूसरी पाली में 1223 अभ्यर्थी अनुपस्थित, VIDEO

उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा शनिवार को पहले दिन सकुशल संपन्न हुई। इसमें पहली में 1241 और दूसरी पाली में 1223 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दोनों पाली समाप्त होने के बाद केंद्रों से बाहर निकले अभ्यर्थियों ने प्रश्न पत्र को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रिया व्यक्त की। किसी ने प्रश्नपत्र को सरल तो किसी ने इसे माडरेट (मध्यम) या थोड़ा कठिन बताया। केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और प्रशासनिक अधिकारी निगरानी करते रहे। यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 25 से 27 अप्रैल तक आयोजित है। प्रत्येक दिन दो पाली में कराई जा रही इस परीक्षा में हर पाली में 4512 के हिसाब से कुल 27072 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। इनके लिए जिले में कुल 11 केंद्र बनाए गए हैं। अभ्यर्थी निर्धारित समय से काफी पहले ही केंद्रों के पास पहुंच गए थे। समय होने पर उनकी कतार लग गई। केंद्रों के गेट पर पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में उनके एडमिट कार्ड और पहचान पत्रों की बारीकी से जांच की गई। विभिन्न केंद्रों पर अभ्यर्थियों के जूते, बेल्ट, कंगन उतरवाए गए और रेटिना स्कैन और बायोमेट्रिक जांच की गई। सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए सघन तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र के भीतर प्रवेश दिया गया। प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार पहली पाली में 4512 में 72.5 प्रतिशत यानी 3271 उपस्थित तथा 1241 ने परीक्षा नहीं दी। इसी तरह दूसरी पाली में 4512 में 1223 अनुपस्थित तथा 72.89 फीसदी यानी 3289 उपस्थित रहे। हर केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और सहायक केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती की गई है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों से पूरी निगरानी रखी जा रही है। परीक्षा के बाद केंद्रों से बाहर निकले कई अभ्यर्थियों ने इसे न ज्यादा कठिन और न ही ज्यादा आसान बताया। कहा कि सामान्य ज्ञान के प्रश्नों ने उनको सोचने पर मजबूर किया। सामान्य ज्ञान और करेंट अफेयर्स के कुछ प्रश्नों ने उनको परेशान किया। उनको इस परीक्षा से उम्मीद बनी हुई है। सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें