मंगलवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में बोलते हुए पुलवामा हमले का बदला लेने वाली वायुसेना को बधाई दी। शाह ने कहा कि वायुसेना की कार्रवाई ने यह साबित कर दिया है कि पीएम नरेंद्र मोदी के मजबूत और निर्णायक नेतृत्व में भारत पूरी तरह सुरक्षित है।