फिरोजाबाद के ग्राम पंचायत नवलपुर के गांव सुनाव में मार्ग बदहाल हैं। सड़क पर गंदगी के चलते राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कीचड़ के चलते बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी होती है। कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है।