फिरोजाबाद के 100 शैय्या अस्पताल में शुक्रवार सुबह प्रसव के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई। प्रसूता के परिजन ने हंगामा किया। आरोप लगाया कि 31 दिसंबर को जब अस्पताल लाए थे, तो 14 हजार रुपये की आशा ने मांग की थी। रुपये न देने पर लौटा दिया था। शुक्रवार सुबह फिर से तबीयत बिगड़ने पर 100 शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया। यहां गलत इंजेक्शन लगा दिया, जिससे की बच्चे की गर्भ में ही मौत हो गई। मृत बच्ची पैदा हुई।