फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मिशन शक्ति से बेटियां हो रहीं सशक्त...राज्य महिला आयोग की सदस्य ने महिलाओं को किया जागरूक

अरुन पाराशर Updated Wed, 08 Oct 2025 11:56 PM IST

फिरोजाबाद के नारखी में राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने नारखी ब्लाक में मिशन शक्ति फेज-5 एवं पोषण माह को गति प्रदान करते हुए महिलाओं, बालिकाओं एवं छात्राओं को जागरूक किया। बाल विकास परियोजना विभाग की ओर से संचालित योजनाओं के तहत धात्री महिलाओं की गोद भराई की। मिशन शक्ति से इस जिले की महिलाएं एवं बेटियां काफी सशक्त हो रहीं है। राज्य महिला आयोग सदस्य रेनू गौड़ ने नारखी ब्लाक में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंनें 17 सितंबर से लेकर 16 अक्तूबर तक चलने वाले राष्ट्रीय पोषण माह के तहत भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने महिलाओं के लिए संचालित की जा रही योजनाओं की काफी विस्तार से जानकारी दी। इसके तहत शिक्षण संस्थानों और गांव-गांव रैली, गोष्ठी, नुक्कड़ नाटक आदि के माध्यम से छात्राओं, महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है। नौ अक्तूबर को दौंकेली स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में जनसुनवाई करेंगी। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी मिथलेश सिंह, डीपीओ केसरी नंदन तिवारी के साथ सीडीपीओ,बीडीओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें