टूंडला। कावड़ यात्रा के बीच अनोखे नजारे देखने को मिल रहे हैं। शनिवार को ऐसी ही एक कावड़ यात्रा को देख लोग अचंभित रह गए। थाना नगला सिंघी के गांव ठार बल्दी निवासी भूरी सिंह व उनकी पत्नी सरिता देवी सोरों गंगाघाट से 51 किलो गंगाजल की काँवड़ लेकर टूंडला पहुंचे। पति -पत्नी की भगवान शिव के प्रति आस्था देख हर कोई उनकी तारीफ कर रहा था। उनके साथ सहयोगी के रूप में भूपेंद्र सिंह, सत्ता भाई, राहुल बघेल, विमल कुमार, शेरा निषाद, सुनील कुमार, भरत सिंह, राजकुमार चल रहे हैं। भूरी सिंह ने बताया कि वे सोमवार को कोट कसौदी स्थित सीयर देवी मंदिर स्थित शिव मंदिर पर चढ़ाएंगे।