फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ससुराल के पास मिला खून से सना युवक का धड़...जिस तरह की हत्या, कांप उठे लोग; सिर काटकर ले गए हत्यारे

फिरोजाबाद के नारखी थाना क्षेत्र के जाखई गांव में रविवार सुबह एटा के एक युवक की सिर कटी लाश बरामद हुई। युवक की इस गांव में ससुराल है। ससुराल से एक किमी दूर उसका धड़ खेत में मिला है। वह 9 जनवरी की शाम से लापता था। फिलहाल हत्या का कारण और हत्यारों का कोई सुराग नहीं है। घटनास्थल पर एसएसपी सौरभ दीक्षित समेत सीओ सिटी और टूंडला व कई थानों का फोर्स पहुंचा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन से पूछताछ की जा रही है। सौरभ (26) पुत्र भोजराज सिंह निवासी गादुरी, निधौली कलां, एटा पेशे से टैक्सी चालक था। सौरभ अपनी पत्नी प्रीति और बेटे के साथ बड़े भाई मिथुन, जो कि पेशे से हलवाई है, उनके परिवार के साथ फिरोजाबाद के उत्तर थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नगर में मकान बनाकर रहता था। भाई मिथुन के अनुसार सौरभ 9 जनवरी की शाम 5 बजे करीब घर से निकला था। उसने बताया था कि किसी दोस्त ने मिलने बुलाया है और कुछ देर में घर वापस आ जाएगा। मगर, वह देर रात तक वापस नहीं आया। फोन भी बंद आने लगा। परिजन ने तलाश की, उसका कोई सुराग नहीं लगा। रविवार सुबह 8 बजे करीब जाखई गांव में रहने वाले ससुर प्रेमपाल और साले रवि और करूआ ने फोन पर बताया कि सौरभ की सिर कटी लाश खेत में मिली है। मिथुन के अनुसार, सौरभ की हत्या के पीछे कौन है, हत्या क्यों की है, इसके बारे में परिजन को कोई जानकारी नहीं है। भाई का किसी के साथ कोई विवाद भी नहीं था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें