उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मंगलवार को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर लगाए। एकत्रित रक्त से कैंसर, थैलेसीमिया, एनमिक गर्भवती, लावारिस मरीजों का इलाज होगा। रक्तदाताओं को फाउंडेशन की ओर से प्रशस्ति पत्र और ब्लड बैंक की ओर से प्रमाण पत्र दिए गए। शिविर में बढ़चढ़कर लोगों ने रक्तदान किया। सुहागनगरी में एनसीसी कैडेट्स ने भी रक्तदान किया।