फिरोजाबाद के खैरगढ़ में नवरात्र के शुभारंभ पर कस्बा खैरगढ़ की चिक बस्ती में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा नगर भ्रमण करती हुई माता पथवारी मंदिर नगला हिम्मत पहुंची, जहां महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर आज्ञा ली। ढोल-नगाड़ों के साथ शोभायात्रा कार्यक्रम स्थल पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई और भक्तों ने आरती कर पूजन किया।