फिरोजाबाद के जसराना के गांव नगला रामा में गांव के बाहर खेतों में मगरमच्छ देख चीख पुकार मच गई। इस दौरान लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग ने एसओएस वाइल्ड लाइफ़ को अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया रात्रि दो बजे टीम मगरमच्छ को अपने साथ ले गई है। गांव के पास मौजूद बंबा से होकर मगरमच्छ गांव तक पहुंच गया।