फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, दो लोग गंभीर घायल

अरुन पाराशर Updated Sun, 23 Nov 2025 12:38 PM IST

फिरोजाबाद के टूंडला में आगरा हाईवे पर एक कार असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में दो लोग गंभीर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। आगरा के थाना न्यू आगरा क्षेत्र अंतर्गत दाऊ दयाल आनंदी भैरो निवासी 35 वर्षीय रवि चौधरी व 36 वर्षीय जयवीर सिंह टूंडला में एक शादी समारोह में भाग लेने आए थे। वह देर रात्रि अपनी कार से वापस आगरा लौट रहे थे। उनकी तेज रफ्तार कार आगरा हाईवे पर मोहम्मदाबाद मोड पर पहुंची, तभी असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने उन्हें नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने बताया कि अचानक पलटी कार में दो युवक घायल हुए हैं, उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार को एफएच पुलिस चौकी पर खड़ा करा दिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें