ऑपरेशन जागृति के तहत तीसरे दिन समस्त थाना प्रभारी, चौकी प्रभारियों ने थाना क्षेत्रों में रैली व संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं, बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। वहीं हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। एसएसपी सौरभ दीक्षित द्वारा आईवे इंटरनेशनल स्कूल में छात्र-छात्राओं को ऑपरेशन जागृति की विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया। इस दौरान पुलिस, फायर, एंबुलेंस, सीएम हेल्पलाइन, वूमेन पावर लाइन आदि हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गई।थाना सिरसागंज पुलिस द्वारा आपरेशन शक्ति फेज-5 के तहत ब्राइट स्कालर्स एकेडमी पेगू रोड नगला अनूप में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान जानकारी दी गई।