फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जिला जज ने डीएम, एसएसपी के साथ जेल में देखीं व्यवस्थाएं

Wed, 25 Dec 2024 08:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
जिला जेल में निरीक्षण करते अ​धिकारी। - फोटो : जिला जेल में निरीक्षण करते अ​धिकारी।
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला जज हरवीर सिंह के साथ डीएम, एसएसपी ने मंगलवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बंदियों के भोजन के साथ-साथ सर्दी से बचाव के इंतजाम किए जाने के निर्देश दिए। जिला जज हरवीर सिंह, डीएम रमेश रंजन एवं एसएसपी सौरभ दीक्षित के साथ ही अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट निधि यादव के द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिला कारागार में निरुद्ध 82 महिला बंदियों को शाल के साथ-साथ आठ छोटे बच्चों को कपड़े एवं चॉकलेट, बिस्कुट आदि का वितरण किया गया। जिला जज ने कारागार की सभी बैरकों का निरीक्षण करने के साथ बंदियों से बातचीत करके हाल जाना। जेल अस्पताल के साथ पाकशाला का भी निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान कोई खामी नहीं रहे इसको ध्यान रखने के निर्देश कारागार अधीक्षक को दिए। इस दौरान जेल अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, कारापाल राजेश कुमार पांडेय, उप कारापाल आलोक सिंह, महेंद्र सिंह, क्षमा शर्मा आदि मौजूद थे।

सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद- फोटो : आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करतीं छात्राएं।

सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद- फोटो : आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करतीं छात्राएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें