फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट आज से

Wed, 25 Dec 2024 08:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पुलिस भर्ती परीक्षा के तहत अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट बृहस्पतिवार से शुरू हो रहा है। 30 दिन तक चलने वाले इस टेस्ट में 1100 पुरुष और 425 महिला अभ्यर्थियों के कागजात चेक किए जाएंगे। मेडिकल बोर्ड डाॅक्टरी परीक्षण भी करेगा। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। एसएसपी व अन्य अधिकारी पूरे दिन तैयारियों में लगे रहे।
विज्ञापन

पुलिस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा कुछ महीने पहले हुई थी। एक पखवाड़ा पहले उसका परिणाम आया था। लिखित परीक्षा पास अभ्यर्थियों का अब फिजिकल टेस्ट शुरू हो रहा है। पुलिस लाइन स्थित ऑडिटाेरियम में कागजात चेक किए जाएंगे। पुलिस लाइन में ही डाॅक्टरी परीक्षण किया जाएगा। इस काम में किसी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए ऑडिटोरियम और उसके आसपास छह कैमरे लगवाए जा रहे हैं। एसएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि कागजात चेक करने के बाद अभ्यर्थियों की लंबाई, वजन और छाती का नाप लिया जाएगा। इन सबमें सफल लोगों की दाैड़ बाद में कराई जाएगी।

सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद- फोटो : आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करतीं छात्राएं।

सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद- फोटो : आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करतीं छात्राएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें