फिरोजाबाद के सिरसागंज में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है । पुलिस ने मामले में मारे गए लड़के और लड़की दोनों के पिता को कत्ल के आरोप में गिरफ्तार किया है । पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस की माने तो लड़के लड़की को पहले पेड़ से बांधकर गोली मार दी गई और फिर उनके शवों को ठिकाने लगाने के लिए कुंए में फेंक दिया।