फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फतेहपुर में सड़क हादसा, कार सवार तीन श्रद्धालु घायल

शिखा पांडेय Updated Mon, 10 Feb 2025 04:28 PM IST

महाकुंभ स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी कार का टायर फटने से कार डिवाइडर में टकराकर पलट गई। जिससे तीन श्रद्धालु घायल हो गए। हादसा देख आसपास के ग्रामीण व सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। हरियाणा के भिवानी जिला क्षेत्र के तोशाम निवासी श्याम सुंदर पुत्र संजय कुमार, पारिवारिक राहुल पुत्र सोताश, सतीश पुत्र गुरुग्राम एक साथ कार में सवार होकर महाकुंभ स्नान करने के लिए प्रयागराज जा रहे थे। सुबह लगभग दस बजे जैसे ही थरियांव थाना क्षेत्र के बीवी हॉट के पास पहुंचे तो कार का अगला टायर फट गया। जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर में टकराकर पलट गई। हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें