फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फतेहपुर में अवैध कब्जे में बना हिस्ट्रीशीटर का दो मंजिला मकान ध्वस्त

शिखा पांडेय Updated Wed, 05 Mar 2025 10:09 PM IST

कब्रिस्तान की भूमि पर बने गैंगस्टर व हिस्ट्रीशीटर इमरान के घर को पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में ढहा दिया है। मकान की कीमत करीब 15 लाख रुपये है। घर अवैध कब्जे के आरोप में ध्वस्त किया गया है। हथगाम थाने का हिस्ट्रीशीटर इमरान रायपुर मुवारी गांव निवासी है। उसके खिलाफ गोकशी के सात मामले 2009 से अभी तक हैं। इसके अलावा वर्ष 2017 व 2021 में गैंगस्टर के मामले दर्ज हुए थे। गुंडा एक्ट, आर्म्स एक्ट समेत कुल 13 मामले दर्ज हैं। गैंगस्टर के तहत इमरान की संपत्ति 11 जनवरी को कुर्क की गई थी। गांव में कब्रिस्तान की भूमि पर उसका दो मंजिला मकान बना था। मौके पर खागा एसडीएम अभिजीत, नायब तहसीलदार विजयशंकर त्रिपाठी, सीओ खागा बृजमोहन राय, सीओ थरियांव पीके तिवारी, हथगाम, हुसैनगंज, थरियांव, सुल्तानपुर घोष थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस व राजस्व की टीमों ने अवैध निर्माण की पैमाइश की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें