फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज, किशनपुर में स्कूली छात्रों ने विद्यालय की अव्यवस्थाओं और बुनियादी सुविधाओं के अभाव के खिलाफ प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि लंबे समय से बिजली और शुद्ध पेयजल न मिलने से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है, और मांगें पूरी न होने पर उन्होंने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।