फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: भाकियू अराजनैतिक का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया। इस दौरान खाद की किल्लत, धान क्रय केंद्रों में अनियमितता और अन्ना गोवंशों की बढ़ती समस्या के समाधान की मांग उठाई। पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों को समय पर खाद उपलब्ध न होने से फसलों पर संकट खड़ा हो गया है। धान क्रय केंद्रों पर अनियमितता के चलते किसानों का शोषण किया जा रहा है। आरोप लगाया कि कुछ तथाकथित संगठन किसान संगठनों को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं जिन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। प्रदर्शन के बाद पदाधिकारियों ने एडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा और समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। किसान नेता अंकित सिंह चौहान ने कहा कि किसानों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें