फतेहपुर जिले में लखनऊ-बांदा हाईवे पर एक महिला का शव शुक्रवार रात ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने बरामद किया है। महिला पति को छोड़कर डेढ़ साल से प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी। पुलिस की जांच में सामने आया है कि पिटाई के बाद महिला की गला घोंटकर हत्या की गई है। एएसपी मौके पर पहुंचे और फील्ड यूनिट ने साक्ष्य जुटाए हैं।