हथगाम थाना क्षेत्र में बुधवार रात गोकशी के मामले में वांछित दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने घेराबंदी के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।