फतेहपुर में बीएससी की छात्रा निधि की हत्या के विरोध में शुक्रवार को उसके परिजनों और गुस्साए लोगों ने चौक चौराहा जाम कर हंगामा किया। इनकी मांग थी कि 24 घंटे बाद भी आरोपी पकड़े नहीं गए। वहीं नई एफआईआर लिखकर तीन और नाम बढ़ाए जाने की भी मांग उठाई जा रही थी। हालांकि सीओ के समझाने पर करीब दो घंटे बाद जाम को खुलवाया जा सका।